
कुआलालांपुर। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ब्रिटिश नाइटहुड के समानान्तर मलेशिया की पारंपरिक दातुक की पदवी लेने मलक्का पहुंचेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें हवाई यात्रा का खर्च खुद ही उठाना होगा।
मुख्यमंत्री मोहम्मद अली रुस्तम के अनुसार कार्यक्रम में शाहरुख का आना तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि शाहरुख के प्रशंसक चाहें तो उनकी झलक पाने का मौका पा सकते हैं।
रुस्तम ने कहा कि अभिनेता को यहां तक पहुंचने का खर्च खुद ही वहन करना होगा हालांकि यहां उनके ठहरने व खाने की सुविधाओं का ख्याल रखेंगे।