हैलो का दूसरा भाग बनाएंगे सिवन

हैलो का दूसरा भाग बनाएंगे सिवन

मुंबई। तहान के बाद निर्माता संतोष सिवन अपनी अगली फिल्म में एक बार फिर से बच्चों और जानवरों को लेना चाहते हैं। जल्दी ही वे वर्ष 1997 की अपनी फिल्म हैलो का दूसरा भाग बनाएंगे।

सिवन ने कहा कि मैं हैलो के सभी बच्चों से मिला और अचानक मुझे महसूस हुआ कि 12 साल बाद इन बच्चों की जिंदगी कैसी होगी और मैंने इस फिल्म का दूसरा भाग बनाने का निश्चय कर लिया। फिल्म हैलो में बच्चों और जानवरों से एक साथ काम करवा चुके सिवन के अनुसार बच्चों और जानवरों को एक साथ फिल्माना कोई मुश्किल काम नहीं है। तहान में पूरब के साथ एक गधे को कैमरे में कैद करने वाले सिवन ने हैलो में एक नन्हें कुत्ते को भी परदे पर उतारा था। वे कहते हैं कि इन्हें ढूंढ़ना जरूर मुश्किल होता है लेकिन फिल्माना नहीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित