लंदन फिल्म महोत्सव में छाई स्लमडॉग मिलियनेयर

लंदन फिल्म महोत्सव में छाई स्लमडॉग मिलियनेयर

लंदन। भारतीय कूटनीतिक विकास स्वरूप के पुरस्कृत उपन्यास क्यू एंड ए पर आधारित एक फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर ने लंदन फिल्म महोत्सव में खासी धूम मचाई। यह महोत्सव बृहस्पतिवार रात संपन्न हो गया।

लंदन फिल्म महोत्सव का कभी-कभार ही इतने दिलचस्प तरीके से समापन हुआ है। इस बार इसकी समापन फिल्म डैनी बोयले की स्लमडॉग मिलियनेयर थी। लंदन की एक सर्द रात में इस फिल्म ने दर्शकों को गर्मजोशी से भर दिया। ब्रिटेन की दो घंटे की इस फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर ने एक टीवी शो के क्विज मास्टर की भूमिका निभाई है जो वाकपटु है और स्वयं को समय केअनुसार ढालने की कला जानता है।

फिल्म के एक अन्य कलाकार इरफान खान हैं जो इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। यह फिल्म मुंबई की एक कहानी है जहां झुग्गियों में रहने वाला 18 वर्षीय अनाथ जमाल क्विज शो में जीतते-जीतते आखिरी सवाल तक पहुंच जाता है। दिलचस्प बात यह है कि वह दो करोड़ डालर जीत जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि एक गरीब अनपढ़ लड़का 15 कठिन सवालों के जवाब कैसे जानता है। यह सवाल आज भी जातिवाद में उलझे भारत के लिए बहुत बड़ा है। इसका त्वरित जवाब है धोखाधड़ी, जिसके कारण अगले दृश्यों में जमाल से पुलिस क्रूरता के साथ पूछताछ करती है। बीच-बीच में जमाल के जीवन की झलक फ्लैशबैक में दिखाई जाती है और दर्शकों को पता चलते जाता है कि जमाल को 15 कठिन सवालों केजवाब कैसे मालूम हुए थे। हास्य से भरपूर इस फिल्म में निर्देशक डैनी बोयले ने मुंबई की झुग्गियों की कड़वी सच्चाई दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गरीबी, कचरा बीनते बच्चे, निष्ठुरता, अपराध और असहायता का अहसास..।

सब कुछ फिल्म में है। स्लमडॉग मिलियनेयर मुख्यधारा का एक दुर्लभ मनोरंजन है जो बौद्घिकता का अपमान किए बिना दर्शकों को खुशी-खुशी उत्थान का संदेश देती है। फिल्म महोत्सव का समापन इससे बेहतर नहीं हो सकता था। हाल ही में संपन्न टोरंटो फिल्म महोत्सव में स्लमडॉग मिलियनेअर को आडियन्स अवार्ड दिया गया था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2010 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित