
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में अपनी बेटी की भूमिका देखकर इतने भावुक हो गए कि वे अपने आंसू रोक नहीं पाए।
प्रियंका ने बताया, फैशन में मेरे किरदार में पापा को जमशेदपुर की छोटी सी लड़की नजर आई जो मेरा बचपन था। फिल्म में मैंने मेघना नाम की लड़की का किरदार निभाया है।
प्रियंका ने बताया कि फैशन में उनका किरदार कहीं न कहीं उनके जीवन से भी मेल खाता है। उन्होंने कहा, फिल्म की मेघना और मेरे स्वभाव में मुख्य अंतर यह है कि मेघना जानती है कि उसे कहां जाना है लेकिन मुझे इसका पता नहीं था?
बृहस्पतिवार रात दुबई में फिल्म का विशेष प्रीमियर रखा गया था। प्रीमियर में प्रियंका समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों ने हिस्सा लिया।