
मुंबई। फिल्म निर्माता विपुल शाह सिंह इज किंग को एक अलग अंदाज में पर्दे पर उतारने की योजना बना रहे हैं। दरअसल वे इस फिल्म का सिक्वेल बनाएंगे।
सिंह इज किंग के सिक्वेल में भी अभिनेता अक्षय कुमार नजर आएंगे। शाह ने बताया कि अक्षय ने इसके लिए हामी भर दी है लेकिन इससे पहले वे उनके साथ एक और फिल्म करेंगे।
शाह ने बताया, वक्त, नमस्ते लंदन और सिंह इज किंग के बाद हम चाहते हैं कि अक्षय के साथ एक और फिल्म की जाए। हम सिंह इज किंग का सिक्वेल भी बनाएंगे और इसका निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे लेकिन इन दिनों वे काफी व्यस्त हैं।
सिंह इज किंग के सिक्वेल को लेकर शाह काफी उत्साहित हैं। शाह ने कहा कि उन्हें आशा है कि बज्मी फिल्म के सिक्वेल को निर्देशित करेंगे।