फैंटेसी फिल्म की तैयारी में जुटे हैं सिवन

फैंटेसी फिल्म की तैयारी में जुटे हैं सिवन

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक संतोष सिवन इन रिपोर्ट्स से आश्चर्यचकित हैं कि वे शाहरुख खान के साथ एक फैंटेसी फिल्म बनाने जा रहे हैं। शाहरुख को फिल्म अशोका में निर्देशित करने वाले सिवन ने कहा कि मैं फिलहाल एक फैंटेसी फिल्म की पटकथा की तैयारी में जुटा हूं। अभी फिल्म की पटकथा भी नहीं तैयार हुई है, तो अभिनेताओं के बारे में निर्णय कैसे लिया जा सकता है? दरअसल ऐसी अफवाहें उड़ीं थी कि सिवन की फिल्म में शाहरुख काम कर रहे हैं।

दूसरी ओर, खुद शाहरुख अपने बेटे के लिए बड़ी बजट की फैंटेसी फिल्म करना चाहते हैं। माना जा रहा है कि निर्देशक अभिनव सिन्हा शाहरुख की प्रस्तावित फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में सिन्हा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित