कोलकाता फिल्मोत्सव में दिखाई जाएंगी 276 फिल्में

कोलकाता फिल्मोत्सव में दिखाई जाएंगी 276 फिल्में

कोलकाता। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन ने सोमवार को आठ दिवसीय कोलकाता फिल्म समारोह का उद्घाटन किया। समारोह में 62 देशों की 276 फिल्में दिखाई जाएंगी। ये सभी फिल्में कोलकाता समेत सिलीगुड़ी, बारासत और ब‌र्द्धवान के विभिन्न सभागारों में दिखाई जाएंगी।

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आयोजित इस फिल्म समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में अभिनेत्री और फिल्म निर्माता नंदिता दास भी उपस्थित थीं। हालांकि उनके अलावा बॉलीवुड का कोई भी बड़ा स्टार मौजूद नहीं था। समारोह में दास द्वारा निर्देशित पहली फिल्म फिराक की स्क्रीनिंग होगी। समारोह में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य और बांग्ला फिल्मों की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित