3 बार ठुकराया एकता का प्रस्ताव: मेघना

3 बार ठुकराया एकता का प्रस्ताव: मेघना

नई दिल्ली। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक मैं तेरी परछाई हूं की मुख्य अभिनेत्री मेघना गुप्ता का कहना है कि छोटे पर्दे की मल्लिका कहलाने वाली एकता कपूर के धारावाहिक में अभिनय का प्रस्ताव उन्होंने तीन बार ठुकराया था।

मेघना ने बताया कि एकता ने उन्हें क्योंकि सास भी कभी बहू थी धारावाहिक में काम करने के लिए तीन बार प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने कहा कि उस समय पढ़ाई की वजह से एकता के प्रस्ताव को उन्होंने ठुकरा दिया था। मेघना ने कहा कि बालाजी टेलीफिल्म्स की ओर से क्योंकि सास भी कभी बहू थी से पहले काव्यांजली धारावाहिक के लिए भी उन्हें प्रस्ताव मिले थे। मेघना ने बताया कि वे ज्यादा महत्वाकांक्षी नहीं हैं और वे समय के साथ-साथ आगे बढ़ना चाहती हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित