
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म दोस्ताना जहां एक अलग विषय पर आधारित फिल्म है वहीं यह एक मस्ती भरी फिल्म भी है।
अभिषेक ने कहा कि मैं दोस्ताना को एक अलग फिल्म की श्रेणी में रखना चाहता हूं इस फिल्म में किसी खास समुदाय का मजाक नहीं उड़ाया गया है। फिल्म की कहानी मस्ती से भरी है। फिल्म में अभिषेक के साथ अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग मियामी और फ्लोरिडा में हुई। फिल्म की कहानी के बारे में अभिषेक ने कहा कि मेरे विचार से फिल्म के विषय में ऐसा कुछ भी नहीं है जिस पर आपत्ति उठाई जा सके। यह फिल्म समलैंगिकता पर आधारित नहीं है। फिल्म में किसी समुदाय पर टिप्पणी नहीं की गई है।