दसविदानिया को लेकर सुर्खियों में हैं कैलाश

दसविदानिया को लेकर सुर्खियों में हैं कैलाश

नई दिल्ली। बॉलीवुड में गीत और संगीत में अलग प्रयोग करने के लिए पहचाने जाने वाले गायक और संगीतकार कैलाश खेर इन दिनों सुर्खियों में है। संगीतकार के रूप में उनकी पहली फिल्म दसविदानिया के संगीत की हर जगह प्रशंसा हो रही है।

दसविदानिया एक रूसी शब्द है जिसका अर्थ होता है अलविदा। फिल्म में कैलाश के साथ उनके सहयोगियों परेश और नरेश ने संगीत दिया है। कैलाश ने इस फिल्म में अपनी गायिकी और संगीत के साथ खूब प्रयोग किए हैं जिसे लोग फिल्म के प्रदर्शन से पहले से ही पसंद करने लगे हैं। दसविदानिया का शीर्षक गीत अलविदा बेहतरीन है। कैलाश का यह गीत इन दिनों लोगों की जुबान पर चढ़कर बोल रहा है। मम्मा गीत को भी मन तक शांति पहुंचाने वाले गीतों में एक माना जा रहा है। यह गीत मां को ध्यान में रखकर रचा गया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित