
मुंबई। पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपनी शादी की अफवाह और काम में लापरवाही बरतने संबंधी खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि वे कभी अपने काम के साथ समझौता नहीं करतीं। सुष्मिता ने कहा कि मैं इन अफवाहों के बारे में क्या कहूं! मीडिया मुझे अच्छी तरह जानता है।
उन्होंने कहा कि मैं काम से कभी समझौता नहीं करती हूं। एक तरफ लोग सेट पर मेरी प्रतीक्षा करते रहें और दूसरी ओर मैं किसी पार्टी का लुत्फ उठाती रहूं, यह हास्यास्पद है। ऐसा हो ही नहीं सकता। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उनके बारे में एक विज्ञापन की शूटिंग से पहले रात भर पार्टी का लुत्फ उठाने की अफवाह जोरों पर थी। इन दिनों सुष्मिता फिल्म रानी लक्ष्मीबाईर् के निर्माण में जुटी हैं, जो उनकी घरेलू निर्माण कंपनी की पहली फिल्म है।