दोस्तों के लिए फिल्म नहीं करेंगे सलमान

दोस्तों के लिए फिल्म नहीं करेंगे सलमान

नई दिल्ली। हेलो फिल्म के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अभिनेता सलमान खान ने फिल्मों में छोटी भूमिका के प्रति अपनी अरूचि सार्वजनिक रूप से प्रकट की और अगर छोटी भूमिका के लिए कोई पेशकश करता हैं, तो वह उसे स्वीकार नहीं करेंगे।

सलमान खान को लगता है कि फिल्मों में छोटी भूमिका करने से उनके प्रशंसक हतोत्साहित होते हैं। अभिनेता सलमान खान ने कहा कि एक समय था जब मैं दोस्ती की खातिर इस तरह की छोटी भूमिकाएं किया करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि इससे मेरे प्रशंसक परेशान होते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे प्रशंसक मुझे पूरी फिल्म में देखने के लिए सिनेमा हाल जाते हैं, लेकिन छोटी भूमिका से वह निराश हो जाते हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित