अजय की मां नहीं बनेगी रवीना

अजय की मां नहीं बनेगी रवीना

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में अजय देवगन की मां की भूमिका निभाने से इंकार कर दिया है। रवीना ने कहा कि मैं उस अभिनेता की मां की भूमिका नहीं निभा सकती है, जो कई फिल्मों में मेरा नायक रहा हो। फिल्म छोड़ने का इससे भी बड़ा कारण यह था कि इसके लिए मुझे लगातार दो महीने मुंबई से बाहर रहना था। मेरे दोनों बच्चों अभी छोटे हैं और मैं उन्हें लंबे समय के लिए नहीं छोड़ सकती। राजनीति में रवीना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से प्रभावित एक शक्तिशाली राजनीतिज्ञ की भूमिका निभानी थी। वे पहले भी फिल्म सत्ता में महिला राजनीतिज्ञ की भूमिका निभा चुकी हैं। रवीना आखिरी बार सन 2006 में आई फिल्म सैंडविच में दिखाई दी थीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित