आराम करना चाहते हैं बिग बी

आराम करना चाहते हैं बिग बी

नई दिल्ली। थकान से बेहाल मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों से आराम करने की अनुमति मांगी है।

अमिताभ ने 19 नवंबर की रात करीब 10.30 बजे पोस्ट किए गए अपने ब्लाग में लिखा है कि थकान के कारण मुझे आठ घंटे की नींद की जरूरत महसूस हो रही है। मैं आराम करना चाहता हूं। मेरे ब्लाग का इंतजार कर रहे मेरे प्रशंसक क्या मुझे आराम करने की अनुमति देंगे। इन संक्षिप्त पंक्तियों वाले ब्लाग में अमिताभ ने अंग्रेजी के अखबारों की तीन कतरनें डाली हैं जिनमें तीन लेख हैं। बिग बी ने इन पर अपने प्रशंसकों से प्रतिक्रियाएं मांगी हैं। पिछले महीने 11 अक्टूबर को जन्मदिन पर ही बीमार पड़े अमिताभ ने स्वास्थ्य लाभ के बाद पिछले सप्ताह ही फिल्मों की शूटिंग शुरू की है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित