
मुंबई। नानावती अस्पताल की आडियो और स्पीच थेरेपी शाखा के उद्घाटन का अवसर फिल्म अभिनेता रितिक रोशन के लिए भावुक कर देने वाला था। इस अवसर पर उन्होंने अपने पूर्व चिकित्सक रमेश ओझा से मुलाकात की, जिन्होंने बचपन में उनकी बोलने संबंधी परेशानी का इलाज किया था। इस अवसर पर रितिक ने विशेष बच्चों के उपचार के लिए अस्पताल को 20 लाख रुपये का अनुदान भी दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जब मैंने अपने पुराने चिकित्सक से मुलाकात की, तो नानावती अस्पताल से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो गईं और मैं मुश्किल से अपनी भावनाओं पर नियंत्रण कर सका। रितिक ने बताया कि वे 14 वर्ष की उम्र में यहां बोलने संबंधी परेशानी का इलाज कराने आए थे।