देशद्रोही पर प्रतिबंध जारी

देशद्रोही पर प्रतिबंध जारी

मुंबई। मराठी-गैरमराठी मुद्दे पर बनी हिंदी फिल्म देशद्रोही के महाराष्ट्र में प्रदर्शन पर राज्य सरकार की ओर से लगाया गया दो महीने का प्रतिबंध जारी रहेगा। फिल्म 14 नवंबर को महाराष्ट्र को छोड़कर देश भर में प्रदर्शित हो चुकी है।

इस बीच बंबई उच्च न्यायालय ने प्रतिबंध पर स्थगन देने से मना करते हुए सरकार को एक बार फिर निर्माताओं का पक्ष सुनने और बृहस्पतिवार तक फैसला करने का निर्देश दिया था। गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार प्रतिबंध जारी रहेगा। इस वर्ष फरवरी से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उत्तर भारतीय विरोधी अभियान के बाद गरमाए माहौल में फिल्म के प्रोमो के टीवी चैनलों पर प्रसारण के बाद सरकार ने कानून और व्यवस्था बिगड़ने की आशंका से फिल्म के प्रदर्शन पर दो महीने का प्रतिबंध लगाने का फैसला पुलिस की एक रिपोर्ट पर पिछले सप्ताह किया था जो पुलिस ने फिल्म का विशेष शो देखने के बाद सरकार को सौंपी थी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:2.9999995
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित