सलमान बिना संभव नहीं था युवराज: घई

सलमान बिना संभव नहीं था युवराज: घई

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शो मैन कहलाने वाले निर्माता-निर्देशक सुभाष घई अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म युवराज के कलाकारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने अभिनेता सलमान खान की दिल खोलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके बिना फिल्म का निर्माण संभव नहीं था। घई ने कहा कि युवराज के निर्माण की प्रेरणा मुझे सलमान से ही मिली। संकट के समय में भी सलमान ने मेरा मनोबल बनाए रखा। जब मेरी फिल्में असफल हो रहीं थीं तो उन्होंने मुझे फिल्म निर्माण के लिए कहा।

घई ने बताया कि संकट के समय में सलमान ने मुझसे कहा कि आप चिंता नहीं करें मैं आपके साथ हूं। सच कहूं, सलमान की ये बातें मुझे छू गईं। घई ने सलमान की तारीफ में कहा कि सलमान सोने का दिल रखते हैं। मैं जब उनके साथ काम कर रहा था तो कभी महसूस नहीं हुआ कि किसी बड़े फिल्म स्टार के साथ काम कर रहा हूं। मुझे तो यही लगा कि मैं परिवार के किसी सदस्य के साथ काम कर रहा हूं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(10) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित