अच्छी पटकथा के इंतजार में है हर्ष

अच्छी पटकथा के इंतजार में है हर्ष

नई दिल्ली। स्वाभिमान, हसरतें और जुस्तजू जैसे धारावाहिकों में सशक्त अभिनय से लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता हर्ष छाया का कहना है कि मनमुताबिक काम न मिल पाने के कारण इन दिनों वे बेरोजगार हैं। हर्ष ने कहा कि इन दिनों मैं टेलीविजन पर नहीं दिख रहा हूं। ऐसा नहीं है कि मैंने टीवी पर काम करना बंद कर दिया है दरअसल मैं अच्छी पटकथा का इंतजार कर रहा हूं।

हर्ष ने कहा कि आप कह सकते हैं कि मैं फिलहाल बेरोजगार हूं और इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। क्योंकि मैं कुछ ज्यादा चूजी हूं। आखिरी बार वे टेलीविजन पर मनोरंजन चैनल सहारा वन के कार्यक्रम घर एक सपना में नजर आए थे। हाल ही में प्रदर्शित मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में हर्ष एक समलैंगिक डिजाइनर की भूमिका में नजर आए थे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4.5
Saving...

आपकी रुचि इनमे भी होगी

इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित