
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियां भोजन को लेकर ज्यादा सतर्क रहती हैं। उनके स्वास्थ्य और सुंदरता के पीछे भोजन के प्रति उनका विशेष ध्यान को भी एक कारण माना जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा कि मैं किसी भी तरह के भोजन को नजरअंदाज नहीं करती। मैं प्रतिदिन 2000 कैलोरी ग्रहण करती हूं। शिल्पा ने कहा कि बृहस्पतिवार को छोड़कर प्रतिदिन वे मांसाहारी भोजन करती हैं।
। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए समय से भोजन करना आवश्यक है। अभिनेत्री सेलिना जेटली ने कहा कि भोजन के साथ-साथ वे नियमित व्यायाम भी करती हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन सात से आठ कप हरी चाय पीती है। अभिनेत्रियों के साथ-साथ अभिनेता भी भोजन पर विशेष ध्यान देते हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि वे प्रतिदिन 1,500-2,000 कैलोरी लेते हैं। शेट्टी ने कहा कि वे खाने में हर तरह की चीजें लेते हैं।