अकबर ने सुभाष घई पर लगाए आरोप

अकबर ने सुभाष घई पर लगाए आरोप

मुंबई। ताजमहल- एन इटर्नल लव स्टोरी फिल्म को दोबारा रिलीज करने की योजना बना रहे निर्माता अकबर खान ने पहली बार इसके बॉक्स ऑफिस पर विफल होने के लिए मशहूर फिल्म निर्माता और मुक्ता आर्ट्स के मालिक सुभाष घई के कथित गैर जिम्मेदारीपूर्ण वितरण को दोषी ठहराया है।

उन्होंने कहा कि खराब वितरण के कारण मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचा। इसके लिए पूरी तरह वितरक जिम्मेदार हैं, जो मुक्ता आर्ट्स है और इसका नेतृत्व सुभाष घई कर रहे हैं। खान ने घई पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि घई वितरण इतने गलत ढंग से करेंगे। मैं उनके बारे में और कुछ नहीं कहना चाहता। गौरतलब है कि नवंबर 2005 में प्रदर्शित फिल्म ताजमहल- एन इटर्नल लव स्टोरी प्रदर्शन के दूसरे हफ्ते में ही सिनेमाघरों से गायब हो गई थी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित