बुश के जीवन पर फिल्म बनाएंगे कुणाल

बुश के जीवन पर फिल्म बनाएंगे कुणाल

मुंबई। फिल्म निर्माता कुणाल रॉय कपूर अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश के जीवन और उनके बारे में आम लोगों की धारणओं को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। अगले वर्ष जनवरी में जब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में प्रवेश करेंगे, उससे पहले कपूर बुश को इस फिल्म के जरिए विदाई तोहफा देने की कोशिश करेंगे।

कपूर ने कहा कि हालांकि इस फिल्म में बुश के बारे में ज्यादा कुछ नहीं होगा। यह फिल्म दरअसल बुश के बारे में आम लोगों की धारणाओं पर आधारित होगी। अब जब वे व्हाइट हाउस से जा रहे हैं, तो यह फिल्म मेरी ओर से उनके लिए तोहफा होगा। फिल्म में अभिनेत्री कोंकणा सेन, इरा दूबे, नमिता दास, आनंद तिवारी, सतचिक पौराणिक और विवेक गोंबर नजर आएंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित