आशुतोष बने बिग बॉस 2 के विजेता

आशुतोष बने बिग बॉस 2 के विजेता

लोनावला। पिछले तीन महीने से चल रहे टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 2 का विजेता घोषित होने के साथ ही आशुतोष कौशिक शनिवार रात एक करोड़ रुपये के मालिक भी बन गए। फिल्म अभिनेता तथा एक्शन मैन अक्षय कुमार ने शनिवार रात यहां इसकी घोषणा की।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने इस शो की मेजबान शिल्पा शेट्टी की उपस्थिति में इसकी घोषणा की। इस दौरान दो प्रतिभागियों को छोड़ कर बिग बॉस के सभी प्रतिभागी उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले आशुतोष ने विजेता बनने के बाद कहा कि मैं राहुल महाजन को उनकी शुभकामना तथा समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन को बिग बास हाउस के घर का नियम तोड़ने के आरोप में हाल ही में बाहर कर दिया था। राहुल ने भविष्यवाणी की थी कि आशुतोष विजेता होगा।

सहारनपुर में एक ढ़ाबे के मालिक आशुतोष ने कहा कि मैं नहीं जानता कि इस पुरस्कार की राशि का मैं क्या करुंगा। इसका निर्णय करने का अधिकार मैं अपने माता-पिता को दूंगा। टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी से अलग रह रहे पति राजा चौधरी दूसरे जबकि मॉडल तथा अभिनेता जुल्फी सैयद तीसरे स्थान पर रहे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(12) वोट का औसत

average:4.166668
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित