आईएफएफआई में दिखाई जाएगी चुनिंदा फिल्में

आईएफएफआई में दिखाई जाएगी चुनिंदा फिल्में

पणजी। गोवा में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) 2008 के दौरान भारतीय सिनेमा में लाइफटाइम एचीवमेंट पुस्कार से सम्मानित दिलीप कुमार, लता मंगेशकर, तपन सिन्हा और बी. सरोजादेवी को विशेष सम्मान प्रदान करते हुए उनकी चुनिंदा फिल्में दिखाई जा रही हैं।

समारोह के दौरान बॉलीवुड में ट्रेजेडी किंग के रूप में पहचाने जाने वाले दिलीप कुमार की फिल्म देवदास प्रदर्शित की जा रही है, जबकि भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर के सम्मान में फिल्म हम आपके हैं कौन और दिल एक मंदिर दिखाई जा रही है। इन दोनों फिल्में के गीतों को लता ने अपनी आवाज दी है। इसके तहत तपन सिन्हा के सम्मान में कालजयी फिल्म काबुलीवाला दिखाई जा रही है। यह फिल्म वर्ष 1956 में बनी थी, जबकि बी. सरोजा देवी की फिल्म किट्टर चेनम्मा, ससुराल का प्रदर्शन किया जाएगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित