
पणजी। वयोवृद्घ अभिनेता देव आनंद ने कहा कि अगर आज उन्हें गाइड बनानी पड़ती तो वह इसके कुछ अंशों को हटा कर इसकी दो-दो बार शूटिंग नहीं करते। देव आनंद ने कहा कि गाइड के दो संस्करण बनाए गए थे। एक अमेरिकी संस्करण था, जो आर के नारायण के उपन्यास पर आधारित था। दूसरा भारतीय संस्करण था, जो किसी किताब पर आधारित नहीं था। इसमें थोड़ा फेरबदल कर कुछ ऐसे अंश हटाने पड़े थे जिन्हें नैतिकता की दृष्टि से उन दिनों उचित नहीं समझा जाता था।
देव आनंद को शनिवार को यहां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 2008 में गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, अभिनेता जैकी श्राफ और महोत्सव के निदेशक एस एम खान की मौजूदगी में सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी संस्करण के कुछ अंशों में व्याभिचार दिखाने के लिए हमें फिल्म की शूटिंग एक बार फिर करनी पड़ी थी। भारतीय संस्करण में यह दृश्य नहीं थे। गाइड 1965 में बनाई गई थी। विजय आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में देव आनंद और वहीदा रहमान थे। 120 मिनट के अमेरिकी संस्करण का निर्माण टेड डेनियलस्वकी ने किया था।
देव आनंद ने कहा कि अब देश में ऐसे विषयों पर चर्चा हो सकती है। टीवी और फिल्मों में ऐसे विषयों पर चर्चा पहले से जारी है। हो सकता है कि इस बदलाव का कारण वैश्वीकरण हो। अपनी आगामी फिल्म चार्जशीट के बारे में देव आनंद ने सिर्फ इतना कहा कि वह इसे लेकर सस्पेंस बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सस्पेंस थ्रिलर है। इसमें नए और पुराने चेहरे हैं, लेकिन वह यह बताने से खुद को रोक न पाए कि जैकी श्राफ इसमें काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैकी मेरी अगली फिल्म चार्जशीट में काम कर रहे हैं। मैं भी फिल्म में हूं।
देव आनंद ने कहा था कि मुख्यमंत्री बनने से अधिक उनकी रूचि पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने की है। कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने की स्थिति में कमलनाथ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष अजय सिंह मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि पचौरी पार्टी प्रत्याशी नहीं थे और सिंह चुरहट की अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव मैदान में हैं। वर्ष 1993 से 2003 तक लगातार दस साल राज्य में मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का जहां तक सवाल है, तो उन्होंने भी खुद को चुनावी राजनीति से दूर रखा है और उनका कहना है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं।