बिग टीवी करेगा पुरस्कृत फिल्मों का प्रसारण

बिग टीवी करेगा पुरस्कृत फिल्मों का प्रसारण

नई दिल्ली। देश की एक मात्र डिजिटल डीटीएच सेवा प्रदान करने वाला बिग टीवी अपने ग्राहकों के लिए आस्कर एवं गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों से सम्मानित फिल्मों की श्रृंखला का प्रसारण करने जा रहा है।

अंग्रेजी फिल्म प्रेमियों के लिए जैक निकलसन, निकलस केज, पाल न्यूमैन, राबर्ट डी नीरो, सैम्युअल जान्सन, जिम कैरी की फिल्मों गोल्डन ग्लोब और आस्कर पुरस्कारों से पुरस्कृत फिल्मों, ब्लैक हाक डाउन, पेगी सू गाट मैरिड, और वारबरा स्ट्रैसेंड, राबर्ट रेडफोर्ड अभिनीत दि वे वी वेयर का प्रसारण भी इस महीने किया जाएगा। हिन्दी फिल्मों में गायक हिमेश रेशमिया की पहली फिल्मआपका सुरुर के अलावा, मस्त, चलते-चलते, ऐतबार, कीमत, गोल, चाइना गेट, सल्तनत, अनुभव एवं शादी के बाद जैसी कॉमेडी फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा। बिग टीवी देश की एक मात्र डीटीएच सेवा प्रदाता है, जो अपने दर्शकों को प्रति माह 10 हिन्दी और 10 क्षेत्रीय फिल्मों को देखने की सुविधा प्रदान कराता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित