फिल्मोत्सव में शामिल होंगी विश्व की बेहतरीन फिल्में

फिल्मोत्सव में शामिल होंगी विश्व की बेहतरीन फिल्में

पणजी। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के आयोजकों ने कहा कि विभिन्न उत्सवों का दौरा करने वाले क्यूरेटरों की संख्या बढ़ाकर विश्व की बेहतरीन फिल्मों को शामिल करने की कोशिश की जाएगी। फिल्मोत्सव के निदेशक एस.एम.खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओें तक पहुंचने के लिए हम क्यूरेटर की सेवाएं ले रहे हैं। इस वक्त हमारे पास पांच क्यूरेटर हैं। वे हमारी मदद करते हैं, लेकिन हम इनकी संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा किअंतरराष्ट्रीय भागीदारी के लिहाज से भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव 2008 बहुत अच्छा है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित