एड्स के प्रति जागरुक करेंगे गुलजार और शान

एड्स के प्रति जागरुक करेंगे गुलजार और शान

नई दिल्ली। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गीत देने वाले गीतकार गुलजार अब युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक करेंगे। गुलजार के इन गीतों को गायक शान आवाज देंगे। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की महानिदेशक के.सुजाता रॉव ने कहा कि गुलजार के गीत कमाल के होते हैं। उनके गीतों से एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

एड्स के प्रति जागरूकता के प्रसार के लिए संगीत वीडियो का निर्देशन शांतनु मोइत्रा ने किया है। इस वीडियो का नाम यहां कुछ सपने रहते हैं, तुम्हारे अपने रहते हैं रखा गया है। बॉलीवुड भी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करता रहा है। फिर मिलेंगे और माई ब्रदर निखिल फिल्में एड्स विषय पर ही आधारित थीं।

गौरतलब है कि देश में लगभग 25 लाख लोग एचआईवी पोजिटीव हैं, जिसमें 70,000 14 वर्ष से काम आयु के हैं। नाको के अनुसार 33 फीसदी एचआईवी पोजिटीव 15-30 वर्ष की आयुसीमा के हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित