मलेशियाई अधिकारियों को शाहरुख का धन्यवाद

मलेशियाई अधिकारियों को शाहरुख का धन्यवाद

कुआलालांपुर। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मलेशिया के दातुक सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके लिए सिने अभिनेता ने मलेशियाई अधिकारियों का धन्यवाद दिया है। खान को दरजाह मुलिया सेरी मलक्का पुरस्कार दिया गया है जो दातुक की उपाधि प्रदान करता है।

शाहरुख ने कहा कि इस सम्मान के बारे में सुनने के बाद मैने अमेरिका ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका सहित पूरी दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति को यह कहने से खुद को नहीं रोक पाया कि मुझे यह सम्मान मिल रहा है। सिने अभिनेता ने इस बात के लिए माफी भी मांगी कि वह एक समारोह में अक्तूबर में पुरस्कार लेने यहां नहीं आ सके। मलेशियाई अधिकारियों का कहना है कि वन टु का फोर सहित दो फिल्मों की शूटिंग के बाद खान ने देश को पूरी दुनिया में प्रसिद्घ कर दिया है क्योंकि कई देशों में हिंदी फिल्में देखी जाती है। शाहरुख खान उन मलयों के बीच खासे लोकप्रिय हैं जो हिंदी सिनेमा देखना पसंद करते हैं। हालांकि वहां भारतीय मूल के लोगों में तमिलों की संख्या अधिक है और उनका हीरो तमिल सिनेमा से होता है। कई तमिल फिल्मों की शूटिंग पूरे मलेशिया में हुई है, लेकिन किसी भी दक्षिण भारतीय अभिनेता को यहां के किसी प्रदेश ने कोई पुरस्कार नहीं दिया है।

इस बीच मलेशियाईयों के बीच एक धड़ा ऐसा भी है जो इससे अप्रसन्न दिखाई देता है। उनका मानना है कि देश में ही ऐसे कई स्थानीय कलाकार हैं जो उनके बदले यह सम्मान प्राप्त कर सकता है। शाहरुख ने कहा कि पहली बार उन्हें इस पुरस्कार के बारे में जानकारी तब मिली जब वह सिंगापुर में जी कार्निवाल में हिस्सा लेने गए थे। उन्होंने कहा कि मैंने इसे हवाई अड्डे पर एक अखबार में देखा और मैं इससे अचंभित था। मैंने अपने दोस्त से पूछा तो उसने मुझे बताया कि यह एक प्रतिष्ठित सम्मान है जैसा की ब्रिटेन में नाइटहुड की उपाधि दी जाती है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3.333334
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित