गुलाम अली की गजलों से गुलजार होगा राजगीर महोत्सव

गुलाम अली की गजलों से गुलजार होगा राजगीर महोत्सव

पटना। बिहार के राजगीर जिले में 6 दिसम्बर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय राजगीर महोत्सव को इस बार गजल सम्राट गुलाम अली अपनी गजलों से गुलजार करेंगे।

पर्यटन विभाग के निदेशक भारत ज्योति ने बताया कि राजगीर महोत्सव का उद्घाटन 6 दिसंबर को राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी करेंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद लोग गुलाम अली के गजल गायकी और पद्मश्री स्वपन् सुंदरी के नृत्य का आनंद उठा सकेंगे। महोत्सव के दूसरे दिन शाम में उत्तर-मध्य क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र, इलाहाबाद के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा शास्त्रीय, सुगम तथा लोक संगीत के अलावा हास्य व्यंग्य की भी प्रस्तुति की जाएगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित