अपनी सफलता से उत्साहित है ईएसजी

अपनी सफलता से उत्साहित है ईएसजी

पणजी। इंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा (ईएसजी) दस दिन तक चलने वाले 39वें फिल्म समारोह में कार्यक्रमों के अपने पहले प्रयास में सफलता से उत्साहित है। गौरतलब है कि ईएसजी ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) एवं फिल्म समारोह निदेशालय (डीएफएफ) के सहयोग से फिल्म समारोह को आयोजित किया है।

ईएसजी ने भारतीय प्रीमियर विशेष देश ईरान एवं अमेरिकी निदेशकजॉन लैंडिस के पुनरावलोकन पर बने कार्यक्रमों में साझेदारी निभाई है। ईएसजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने कहा इन श्रेणियों में फिल्मों की पसंद को लेकर ईएसजी की भूमिका की काफी सराहना हुई है। यहां तक कि मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने कल समापन समारोह में कहा कि ईएसजी ने साबित कर दिया है कि यह कार्यक्रमों का अच्छी तरह संचालन कर सकता है।

आईएफएफआई ने 2004 में गोवा को फिल्म समारोहों के लिए स्थायी जगह बनाया था। तभी से ईएसजी पूरे कार्यक्रम को अपने हाथ में लेने को इच्छुक है लेकिन डीएफएफ की अनुशंसा से उसे एक छोटा हिस्सा ही मिला। डीएफएफ पिछले 39 सालों से समारोह का आयोजन कर रहा है।

गोवा सरकार ने विशेष प्रयोजन से ईएसजी की स्थापना की थी ताकिइस तटीय राज्य को फिल्म समारोहों का केंद्र बनाया जाए एवं स्थानीय उद्योग को बढ़ावा दिया जा सके। मुख्य सचिव जे पी सिंह ने दो वर्ष पहले कहा था कि गोवा सरकार 2008 तक समारोह को अपने नियंत्रण में लेना चाहती है। लेकिन वहां हुई घटनाओं से नाखुश डीएफएफ पूरे कार्यक्रम को अपने नियंत्रण में लेने पर जोर दे रही है। डीएफएफ के निदेशक एस एम खान ने कहा डीएफएफ को पूरे कार्यक्रम का प्रभारी होना चाहिए।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित