फिर साथ होंगे बिग बी और तब्बू

फिर साथ होंगे बिग बी और तब्बू

मुंबई। चीनी कम फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री तब्बू एक बार फिर द लीजेंड ऑफ कुणाल में बिग बी के साथ दिखेंगी।

ऐतिहासिक विषय पर आधारित द लीजेंड ऑफ कुणाल फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित करेंगे जबकि अमिताभ की कंपनी एबी कारपोरेशन लिमिटेड फिल्म का निर्माण करेगी।

फिल्म में अमिताभ सम्राट अशोक की भूमिका में नजर आएंगे वहीं तब्बू उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। प्रस्तावित फिल्म के निर्देशक द्विवेदी ने बताया कि तब्बू ने अशोक की पत्‍‌नी की भूमिका स्वीकार करने में जरा भी हिचक नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि फिल्म में तब्बू का किरदार काफी महत्वपूर्ण होगा। अमिताभ के बारे में द्विवेदी ने कहा, पर्दे पर सम्राट अशोक के किरदार के लिए मैं अमिताभ के अलावा किसी के बारे में सोच भी नहीं सकता। फिल्म में सम्राट अशोक के बेटे का किरदार अभिनेता अर्जुन रामपाल निभाएंगे, वहीं उनकी पत्नी का किरदार अमृता रॉव निभाएंगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.2
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित