भोजपुरी को सम्मान दिलाएंगे रवि किशन

भोजपुरी को सम्मान दिलाएंगे रवि किशन

जौनपुर। भोजपुरी फिल्मों के शहंशाह कहे जाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन ने कहा है कि भोजपुरी फिल्मों और भोजपुरी भाषा को सम्मानजनक हक दिलाने के लिए मैं प्रयासरत हूं।

अभिनेता रवि किशन शनिवार शाम यहां आयोजित एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा में जो मिठास है, वह किसी भी भाषा में नहीं है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची से शामिल किया जाएं ताकि इसका विकास हो सके। जौनपुर जिले के केराकत तहसील क्षेत्र के बराई-बिसुई गांव के निवासी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा कि यदि मन में दृढ इच्छाशक्ति हो तो लक्ष्य प्राप्ति के रास्ते में आने वाली सभी बाधाएं मिट जाती है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में शोहरत हासिल करने के लिए गरीबी मुफलिसी मायने नहीं रखती।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित