गणतंत्र दिवस से होगी देशद्रोही-2 की शूटिंग

गणतंत्र दिवस से होगी देशद्रोही-2 की शूटिंग

नई दिल्ली। मराठी मानुस और उत्तर भारतीयों की पृष्ठभूमि के चलते चर्चा में आई फिल्म देशद्रोही के निर्देशक कमाल खान 26 जनवरी से देशद्रोही के दूसरे संस्करण की शूटिंग आरंभ करेंगे। यह फिल्म हाल में मुंबई आतंकवादी हमले पर आधारित होगी। खान ने बताया कि देशद्रोही का दूसरे संस्करण में देश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को फिल्माया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देशद्रोही-2 में दर्शक देखेंगे कि वर्तमान सुरक्षा स्थितियों क्यों पैदा हुई, इसकी कमियां क्या थी और क्या मुंबई हमले को रोक सकते थे। उन्होंने कहा कि मेरी पिछली फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे क्षेत्रीयता की भावना पैदा करके भ्रष्ट राजनीतिज्ञ वोट बटोरते हैं। मेरी नई फिल्म इसके बाद की कहानी है। पाकिस्तानी कलाकार के भारत दौरे को रोकने के बारे में खान ने कहा कि पड़ोसी देश ने कलाकार को प्रस्तुति देने से रोक दिया और उनकी कमाई पर भी रोक लगा दी। खान ने कहा कि सरकार को तुरंत अदनान सामी या उन जैसे अन्य कलाकारों के खिलाफ नोटिस जारी करना चाहिए और भारत में प्रस्तुति को प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.857144
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित