राजनीति पर कटाक्ष करेंगे बेनेगल

राजनीति पर कटाक्ष करेंगे बेनेगल

नई दिल्ली। अंकुर, मंथन, निशांत, सरदारी, बेगम, जुबैदा जैसी फिल्म बनाने वाले निर्माता निर्देशक श्याम बेनेगल राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष करती एक हास्य फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले श्याम बेनेगल की फिल्म वेलकम टू सज्जनपुर ने जबर्दस्त सफलता हासिल की है। श्याम बेनेगल ने बताया कि हास्य प्रधान फिल्म वेलकम टू सज्जनपुर की सफलता के बाद मुझे एक अलग क्षेत्र मिला है, जहां मैं अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकता हूं। इसी क्रम को जारी रखते हुए मैंने राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष करती एक हास्य फिल्म बनाने का इरादा किया है, जिसमें बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। उन्होंने कहा कि बोमन एक शानदार अभिनेता है और इस फिल्म में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। इस फिल्म के अन्य किरदारों के बारे में बातचीत चल रही है इसलिए इनका नाम बताना उचित नहीं है। बेनेगल ने कहा कि लम्बे अरसे के बाद वेलकम टू सज्जनपुर के जरिए मुझे व्यावसायिक सफलता मिली और लोगों ने भी इसे तहे दिल से पसंद किया। इस फिल्म ने मल्टीप्लेक्सों से लेकर सी ग्रेड शहरों में भी शानदार सफलता अर्जित की।

कॉपी एडिटर के रूप में काम शुरू करने के बाद आज फिल्त जगत में अमिट स्थान बनाने वाले बेनेगल मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। बेनेगल ने कहा कि गुरुदत्त की फिल्मों से मैं काफी प्रभावित था और सच मानें तो 1950 में उनकी फिल्म बाजी देखने के बाद ही मैंने फिल्म बनाने का फैसला किया। श्याम बेनेगल ने स्मिता पाटिल और शबाना आजमी को शानदार अभिनेत्री बताते हुए कहा कि फिल्म मंडी में इन दोनों ने बेहतरीन अभिनय किया है। उन्होंने कहा कि स्मिता ऐसी अभिनेत्री थी जिसे कैमरा भी पसंद करता था। उनकी पसंदीदा फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वैसे तो कई फिल्में काफी अच्छी बनी है और आज भी बन रही है। इनमें आवारा, साहब बीबी और गुलाम, प्यासा, वक्त मुझे काफी अच्छी लगी।

समानांतर फिल्मों को सहूलियत के हिसाब से गढ़ा वाक्य करार देते हुए कहा कि फिल्म तो फिल्म होती है-हां, यह कह सकते हैं इन फिल्मों में गीत कम होते है और व्यावसायिक नहीं होती हैं। श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 को आंध्रप्रदेश में हुआ था। उन्होंने अंकुर, निशांत, मंथन, भूमिका, मंडी, सरदारी बेगम, जुबैदा वेलकम टू सज्जनपुर जैसी शानदार फिल्में बनाई।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित