कठिन था शार्क के साथ तैरना: जाएद

कठिन था शार्क के साथ तैरना: जाएद

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जाएद खान ने कहा है कि आगामी फिल्म ब्लू की शूटिंग के दौरान उन्हें सबसे अधिक परेशानी शार्क मछलियों के साथ तैरने के दृश्य में आई थी।

जाएद ने बताया कि शार्क मछलियों के आस-पास तैरते समय वे अपने साथ प्रशिक्षक को रखा करते थे। निर्देशक एंथनी डिसूजा की फिल्म ब्लू की अधिकतर शूटिंग बाहमास और थाइलैंड में हुई है। फिल्म में जाएद के अलावा अभिनेता संजय दत्त, अक्षय कुमार, लारा दत्ता और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। बॉलीवुड की यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसकी शूटिंग पानी के अंदर हुई है। जाएद ने कहा कि पानी के अंदर शूटिंग को लेकर जहां वे रोमांचित थे, वहीं शार्क मछलियों के आस-पास तैरने की शूटिंग के बारे में सोचकर ही वे चिंतित रहते थे। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान सहायकों और प्रशिक्षकों ने उनकी काफी सहायता की। फिल्म का निर्माण श्री अष्टविनायक सिने विजन लिमिटेड ने किया है। यह फिल्म अगले वर्ष 29 मई को प्रदर्शित होगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित