गायकों को भी मिले रिंग टोन की कमाई से लाभ: दलेर मेंहदी

गायकों को भी मिले रिंग टोन की कमाई से लाभ: दलेर मेंहदी

लखनऊ। पंजाबी गायक दलेर मेंहदी का कहना है कि मोबाइल के कॉलर और रिंग टोन से निर्माताओं व संगीतकारों को काफी कमाई होती है लेकिन इसका लाभ गायक या गायिका को नहीं मिलता है।

लखनऊ महोत्सव में सोमवार को हिस्सा लेने आए मेंहदी ने कहा कि फिल्मों के गीतों के धुन से मोबाइल के कॉलर व रिंग टोन के जरिए बॉलीवुड को सालाना करीब 8,000 करोड़ रुपये की कमाई होती है लेकिन इसका फायदा केवल फिल्म निर्माता-निर्देशक और संगीतकारों को मिलता है।

उन्होंने कहा,कोई कलाकार इस मुद्दे को उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। यदि कोई आवाज उठाता भी है तो उसे चुप करा दिया जाता है लेकिन मैंने इस मुद्दे को उठाया है। उनके मुताबिक किसी गीत को लोकप्रिय बनाने में गायक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित