आतंकवाद पर फिल्म बनाएंगे अकबर खान

आतंकवाद पर फिल्म बनाएंगे अकबर खान

मुंबई। ताज महल जैसी निहायत रूमानी फिल्म बनाने के बाद फिल्मकार अकबर खान अब आतंकवाद जैसे गंभीर विषय पर एक फिल्म की योजना बना रहे हैं।

खान ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर नामक यह फिल्म आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश देगी। उन्होंने कहा कि यह एक अकेली मां की कहानी पर आधारित है जिसका 10 साल का बच्चा है। यह विषय मेरे दिल के बहुत नजदीक है और ये फिल्म आतंकवाद के विरुद्ध होगी। खान इन दिनों एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश में हैं, जो एक नेतृत्वकर्ता और मां की भूमिका निभा सके, लेकिन कोई स्थापित नायिका मां की भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं हो रही है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित