
मुंबई। निर्देशक सुधीर मिश्रा तेरा क्या होगा जॉनी फिल्म का सिक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। दरअसल उन्हें अपनी फिल्म के सभी किरदारों से इतना प्यार हो गया है कि वे फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने की योजना बनाने में लगे हैं।
मिश्रा ने कहा कि मैं जॉनी की कहानी आगे बढ़ाना चाहता हूं। फिल्म के सभी किरदारों को मैं सिक्वल में भी रखना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि अपनी फिल्मों के किरदारों के साथ उनका खास संबंध बन जाता है। किरदारों के साथ संबंधों के बारे में उन्होंने अपनी फिल्मों कोलकाता मेल और चमेली का उदाहरण दिया।
उल्लेखनीय है कि तेरा क्या होगा जॉनी में मुख्य किरदारों में के.के. मेनन, नील नितिन मुकेश, करण नाथ और सोहा अली खान शामिल हैं।