चर्चा में है गजनी के आमिर का लुक

चर्चा में है गजनी के आमिर का लुक

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान बहुप्रतीक्षित फिल्म गजनी में एक नए अवतार में पर्दे पर दिखेंगे। इन दिनों उनके नए लुक की चर्चा हर जगह हो रही है।

आमिर इस फिल्म में ऐट पैक एब्स में नजर आएंगे। उन्हें इस नए रूप में ढालने में प्रशिक्षक सत्यजीत सत्या चौरसिया का हाथ है। चौरसिया ने कहा कि आमिर को नए रूप में ढालने में 13 महीने लगे।

ऐट पैक एब्स में दिखने के लिए आमिर को काफी मेहनत करनी पड़ी। इसके लिए उन्हें घंटो व्यायाम करना पड़ा। चौरसिया ने कहा कि कड़ा व्यायाम करते समय आमिर को शारीरिक कष्टों को भी सहना पड़ा, लेकिन वे लगातार मेहनत करते रहे। चौरसिया ने कहा कि ऐट पैक एब्स के लिए आमिर ने खाने में कई चीजों को छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि आमिर को बताया गया था कि उन्हें आठ घंटे सोना हैं, इसी कारण उन्होंने रात की पार्टियों से भी दूरी बना ली थी।

उल्लेखनीय है कि गजनी फिल्म 25 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। यह एक तमिल फिल्म का रिमेक है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(12) वोट का औसत

average:4.583332
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित