
नई दिल्ली। गीतकार रब्बी शेरगिल ने हिंदी फिल्म सॉरी भाई से दो गाने हटाने के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर से निर्देश जारी करने की मांग संबंधी अपनी याचिका शुक्रवार को वापस ले ली।
न्यायमूर्ति एस. एच.कपाडिया और न्यायमूर्ति ए. के.गांगुली ने यह क हते हुए याचिकाकर्ता को अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दी कि इसी तरह की एक याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय में भी लंबित है। शेरगिल ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि फिल्म के निर्माता गौरव दयाल ने इस फिल्म के दो गानों बल्लो बल्लो.. और चलते हैं.. के लिए उनकी धुन चुराई थी। उन्होंने उच्चतम न्यायालय से इस फिल्म के प्रदर्शन से पहले इन दो गानों को हटाए जाने के लिए निर्देश देने की मांग की थी। हालांकि यह फिल्म गत 13 नवंबर को रिलीज हो चुकी है।