शूटिंग करने को राजी हुए गोविंदा

शूटिंग करने को राजी हुए गोविंदा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा निर्देशक तिगमांशु धूलिया की फिल्म शो मैन की शूटिंग पूरी करने को राजी हो गए हैं। पिछले दिनों गो¨वदा इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग अधूरी छोड़कर लंदन से वापस चले आए थे।

इस फिल्म के शीर्षक और एक दृश्य को लेकर गोविंदा को आपत्ति थी। धूलिया ने उनकी सभी शर्ते मान ली हैं, क्योंक वह हर हाल में अपनी फिल्म पूरी करना चाहते हैं। फिल्म का शीर्षक गोविंदा के मनमाफिक शोमैन कर दिया गया जो पहले किंग कॉन था। धूलिया ने कहा कि फिल्म में एक गाने के उस हिस्से को हटा दिया गया है, जिस पर गोविंदा ने आपत्ति जताई थी। इस फिल्म के लिए गो¨वदा 12 जनवरी से फिर से शूटिंग प्रारंभ करेंगे।

गौरतलब है कि इस फिल्म में गोविंदा एक चोर की भूमिका में हैं। उनके साथ सेलिना जेटली और रिमी सेन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित