नंदिता व दीपा की फिल्मों को पुरस्कार

नंदिता व दीपा की फिल्मों को पुरस्कार

दुबई। फिल्म निर्देशन में पहली बार हाथ अजमा रहीं नंदिता दास द्वारा निर्मित फिराक और दीपा मेहता की फिल्म हेवन ऑन अर्थ को दुबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पुरस्कारों से नवाजा गया है।

इन दो भारतीय फिल्मों को यह पुरस्कार एशिया अफ्रीका कंपिटिशन श्रेणी में दिया गया है। नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म फिराक के श्रीकर प्रसाद को बेस्ट एडीटर का एवार्ड से सम्मानित किया गया है, जबकि बेस्ट स्क्रीन प्ले का एवार्ड दीपा मेहता की फिल्म हेवन ऑन अर्थ को मिला है। डीआईएफएफ के कला निदेशक मसूद अमराल्ला अल अली ने कहा कि इस वर्ष फिल्मों के चयन के लिए हमारी जूरी को काफी मेहनत करनी पड़ी है, ताकि सर्वश्रेष्ठ फिल्में एवार्ड से वंचित न रह जाए। वर्ष 2007 की तुलना में इस बार दुबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को देखने बुधवार को 47,500 लोग आए थें। इस बार इस फिल्म महोत्सव में भारत के अलावा अफगानिस्तान, तुर्की, कैमंन और कजकिस्तान के फिल्मों को एंट्री दी गई थी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित