
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु अभिनीत फिल्म जिस्म के सिक्वल पर काम कर रही पटकथा लेखक शगुफ्ता रफीक ने कहा है कि प्रस्तावित फिल्म में तीन नए चेहरे नजर आएंगे।
रफीक ने बताया कि जिस्म 2 में दर्शकों को तीन नए चेहरे नजर आएंगे। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म के जरिए जॉन और बिपाशा सुर्खियों में आए थे। जहां जिस्म की पटकथा महेश भट्ट ने तैयार की थी वहीं जिस्म 2 की पटकथा रफीक तैयार कर रही हैं। इससे पूर्व वे वो लम्हे, धोखा और आवारापन जैसी फिल्मों की पटकथा लिख चुकीं हैं। रफीक ने कहा कि जिस्म की तरह जिस्म 2 फिल्म भी दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए उन्होंने पूजा भट्ट के साथ काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित फिल्म का निर्देशन पूजा भट्ट ही करेंगी।