आमिर की कही हर बात मेरी तारीफ के समान: हिमेश

आमिर की कही हर बात मेरी तारीफ के समान: हिमेश

मुंबई। लोग भले ही गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया के बारे में अभिनेता आमिर खान की टिप्पणी को व्यंग्यात्मक मानें, लेकिन खुद हिमेश उसे अपनी तारीफ मानते हैं।

आमिर ने हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में हिमेश के बारे में कहा था कि वे मार्केटिंग के मास्टर हैं। इस संबंध में हिमेश ने कहा कि आमिर जब मेरे बारे में कुछ बोलते हैं तो मैं उसे खुद की तारीफ ही मानता हूं। हिमेश ने कहा कि आमिर ने उनके बारे में जो प्रतिक्रिया दी है, वे उस पर कोई सवाल नहीं उठा सकते। आमिर ने यह भी कहा था कि जब भी वे कोई टोपी देखते हैं, तो वे हिमेश के बारे में सोचने लगते हैं। हिमेश इन दिनों निर्देशक जॉन मैथ्यू मथान की फिल्म ए न्यू लव इस्टोरी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे आमिर के प्रशंसक की भूमिका निभा रहे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित