गजनी के गीत लिखना कठिन था: प्रसून

गजनी के गीत लिखना कठिन था: प्रसून

नई दिल्ली। तारे जमीं पर और लड़की क्यूं जैसे कर्णप्रिय गीतों से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके गीतकार प्रसून जोशी का कहना है कि आमिर खान अभिनीत फिल्म गजनी के लिए गीत लिखना खासा कठिन काम था।

प्रसून ने बताया कि गजनी के लिए गीत लिखना आसान काम नहीं था, क्योंकि पहली बार मैं किसी थ्रिलर के लिए काम कर रहा था। यह मेरी पिछली फिल्मों से एकदम अलग काम था। जोशी ने कहा कि दरअसल मुझे फिल्म के कथानक में उतरने में ही लंबा समय लगा। एक बार जब मैंने खुद को फिल्म के साथ जोड़ लिया तो कोई खास परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें बहका-बहका गीत लिखने में सबसे अधिक परेशानी हुई, क्योंकि इस गीत का संगीत कहीं बेहद धीमा तो कहीं बेहद तेज है। ऐसे में उन्हें गीत के लिए शब्द चयन में बहुत परेशानी हुई।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित