बॉलीवुड के असली शहंशाह है बिग बी: आमिर

बॉलीवुड के असली शहंशाह है बिग बी: आमिर

नई दिल्ली। बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार कौन है? अपनी आगामी फिल्म गजनी के माध्यम से चर्चा में आए आमिर खान की माने तो अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के असली शहंशाह हैं।

गजनी के प्रोमोशन के लिए राजधानी पहुंचे आमिर ने कहा,मेरे लिए तो अमिताभ ही नंबर-1 स्टार हैं। अमिताभ ने कभी नहीं कहा कि वे बॉलीवुड के शहंशाह हैं क्योंकि जो सचमुच बड़े होते हैं, वे कभी दावा नहीं करते। क्या आपने सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर को खुद को बड़ा या नंबर-1 बताते हुए सुना है।

यह कहना मुश्किल है कि आमिर का यह बयान खुद के बचाव में आया है या फिर शाहरुख के उस दावे के जवाब में, जिसमें उन्होंने कहा था किवे बॉलीवुड के सबसे बड़े ब्रांड हैं और कोई भी खान (आमिर या सलमान) उनका मुकाबला नहीं कर सकता।

शाहरुख के उस बयान के जवाब में आमिर ने कहा, मैं प्रतिस्पर्धा में यकीन नहीं करता। मेरा मुकाबला खुद से है। क्या आप सोच सकते हैं कि मैं शाहरुख से किसी तरह की प्रतिस्पर्धा करुंगा। वे मेरे अच्छे दोस्त हैं। मैं उनकी बड़ी इज्जत करता हूं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:3.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित