सैफ के आने से शुरू हुआ बेहतरीन दौर: करीना

सैफ के आने से शुरू हुआ बेहतरीन दौर: करीना

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि उनकी जिंदगी में सैफ अली खान के आने के बाद ही उनके करियर का सबसे बेहतरीन दौर शुरू हुआ।

करीना ने कहा,सैफ मुझे बहुत प्यार करते हैं और मेरा पूरी तरह साथ देते हैं। उनके मेरी जिंदगी में आने के बाद मेरे करियर का सबसे बेहतरीन दौर शुरू हुआ। वह मेरे साथ इस दौर का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं इसलिए यह दौर और भी खास हो गया है।

अपने करियर के बारे में करीना ने कहा कि वह खुद को खुशनसीब मानती हैं कि उनको रोज एकफिल्म का प्रस्ताव मिल रहा है। वह करण जौहर की फिल्म के लिए 100 दिन का समय पहले ही दे चुकी हैं।

शादी के सवाल पर उनका कहना है,मैं शादी तो करना चाहती हूं लेकिन कम से कम तीन वर्षो तक इसका कोई इरादा नहीं है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:3.625
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित