बेहतरीन अदाकार है शाहरुख : बेनेगल

बेहतरीन अदाकार है शाहरुख : बेनेगल

नई दिल्ली। वरिष्ठ फिल्मकार श्याम बेनेगल यूं तो शाहरुख खान की शानदार अदाकारी की तारीफ करते नहीं थकते, लेकिन अभी उनकेपास कोई ऐसी पटकथा नहीं है जिसमें वे शाहरुख से अभिनय करा सकें।

बेनेगल ने कहा, शाहरुख सचमुच बेहतरीन अदाकार हैं। वे ऐसे अभिनेता हैं जो परदे पर आता है तो आपका ध्यान कहीं और जा ही नहीं सकता।

यह पूछे जाने पर कि क्या वे अपनी फिल्मों में शाहरुख को लेना चाहेंगे? बेनेगल ने कहा, मैं उन्हें अपनी फिल्म में कैसे ले सकता हूं, मेरे पास ऐसा कोई विषय ही नहीं जो उन्हें पसंद आए।

बेनेगल की हाल में आई फिल्म वेलकम टू सज्जनपुर काफी पसंद की गई थी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4.625
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित