आत्मकथा से कहीं अधिक है बच्चनलिया: अमिताभ

आत्मकथा से कहीं अधिक है बच्चनलिया: अमिताभ

मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन मानते हैं कि बच्चनलिया: एक किताब या आत्मकथा नहीं बल्कि उससे कहीं अधिक है।

उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि बच्चनलिया पिछले 40 साल के दौरान रिलीज हुई उनकी प्रत्येक फिल्म के पोस्टर और उस फिल्म के बारे में उनकी निजी टिप्पणियों का संग्रह है। इसमें निर्माण की संक्षिप्त कहानी तथा कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं।

गौरतलब है कि शनिवार की शाम ओशियन कोनोशर्स ऑफ आर्ट ने टाटा थिएटर में बॉलीवुड के सितारे आमिर खान की मौजूदगी में बच्चनालिया- द फिल्म्स एंड मेमोरेबिलिया ऑफ अमिताभ बच्चन के साथ अपने प्रकाशन और डिजाइन हाउस का उद्घाटन किया।

बच्चनालिया- द फिल्म्स एंड मेमोरेबिलिया ऑफ अमिताभ बच्चन का सहलेखन भावना सोमाया और ओसियंस सेंटर फॉर आर्काइविंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा किया गया है। इस संग्रह की सराहना करते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि इसमें ओशियन की रिसर्च साफ झलकती है। उन्होंने ओशियन के स्वामी नेविले तुली के भाषणों की सराहना भी की है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित