अपने ही संगीत से खुश नहीं हैं प्रीतम

अपने ही संगीत से खुश नहीं हैं प्रीतम

मुंबई। संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती इन दिनों अपने संगीत पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के दो गीतों के लिए उन्होंने जो संगीत दिया था, उसे वापस ले लिया क्योंकि वे अपने ही संगीत से खुश नहीं थे।

प्रीतम ने कहा, मैंने संतोषी के फिल्म से जिन दो गीतों का संगीत वापस लिया है उसमें एक में रणबीर कपूर नजर आ रहे थे, दूसरे में रणबीर और कैटरीना कैफ। मैंने निर्माता रमेश ताउरानी जी से कहा कि मैं संगीत से संतुष्ट नहीं हूं और उसे वापस लेना चाहता हूं।उन्होंने कहा कि जल्द ही वे इन गीतों के वैकल्पिक संगीत तैयार करेंगे। प्रीतम ने ऐसा कदम पहली बार नहीं उठाया है। उन्होंने इससे पहले जब वी मेट में भी एक गीत ये इश्क के लिए एक दूसरी धुन भी सुझाई थी।

प्रीतम ने कहा कि अजब प्रेम की गजब कहानी के लिए वे संगीत तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके निर्णय पर निर्माता और निर्देशक को भी कोई समस्या नहीं है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित